Nov 23, 2025

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

 मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

बहराइच- मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत ग्राम टेंडवा अल्पीमिश्र दा गजाधरपुर, थाना फखरपुर, जनपद बहराइच में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम उच्चाधिकारियों के आदेश-निर्देशों के क्रम में तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया तथा उन्हें महिला सुरक्षा एवं सहायता के लिए उपलब्ध टोल फ्री नंबरों — 1090, 1098, 1076, 112, 181, 108, और साइबर अपराध के लिए 1930 — की जानकारी दी गई।साथ ही सरकारी योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, मातृ वंदना योजना, वृद्धा पेंशन योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री योजना, विधवा पेंशन योजना एवं उज्जवला योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित महिलाओं को इन योजनाओं से जुड़ने हेतु प्रेरित किया गया।इस अवसर पर मिशन शक्ति टीम के सदस्य उपनिरीक्षक श्याम सिंह यादव, उपनिरीक्षक सूर्यकांत चौबे, उपनिरीक्षक अतुल वर्मा, का0 सुशील कुमार तथा महिला कांस्टेबल कुसुम चौधरी मौजूद रहे।

No comments: