Nov 15, 2025

पुलिस द्वारा बलवा एवं जानलेवा हमला करने के 03 आरोपी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार


 

 गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना परसपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0-465/2025 धारा 191(2),191(3),115(2),352,351(3),109(1) बीएनएस से सम्बन्धित 03 आरोपी अभियुक्तों-01. अरविन्द सिंह, 02. देव प्रताप सिंह, 03. राहुल निषाद को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। 
बीते 14.11.2025 को वादी अवधेश प्रताप सिंह निवासी नरायनपुर जैसिंह, थाना परसपुर जनपद गोण्डा द्वारा थाना परसपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि मछली पालन तालाब को लेकर विपक्षी अरविन्द सिंह, योगेश सिंह, राहुल निषाद, देव प्रताप सिंह, भानु प्रताप सिंह तथा 10/15 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पंचवटी मंदिर के पास लाठी-डंडा व धारदार हथियारों से प्रार्थी पक्ष पर हमला किया है। घटना में जयप्रकाश व सत्यप्रकाश को गंभीर चोटें आयी है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना परसपुर में सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 15.11.2025 को थाना परसपुर पुलिस द्वारा घटना में सलिप्त 03 आरोपी अभियुक्तों-01. अरविन्द सिंह, 02. देव प्रताप सिंह, 03. राहुल निषाद को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. अरविन्द सिंह पुत्र सत्यनारायण सिंह, निवासी ग्राम नरायणपुर जैसिंह, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा।
02. देव प्रताप सिंह पुत्र राम प्रसाद सिंह, निवासी ग्राम विश्नोहरपुर, थाना नवाबगंज, जनपद गोण्डा।
03. राहुल निषाद पुत्र श्यामसुन्दर, निवासी ग्राम नरायणपुर जैसिंह, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0स0-465/2025 धारा 191(2),191(3),115(2),352,351(3),109(1) बीएनएस थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तारकर्ता टीम
01. उ0नि0 अंकित सिंह।
02. का० अजीत सिंह।
03. का० प्रदीप सिंह।

*मीडिया सेल, गोण्डा।*

No comments: