Nov 22, 2025

पुलिस द्वारा 02 हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

 
गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कौड़िया पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-99/2025 धारा 103(1),352,351(3) बीएनएस से सम्बन्धित 02 हत्याभियुक्त 1. कमल बहादुर सिंह पुत्र अम्बिका सिंह व 2. भरत सिंह पुत्र अम्बिका सिंह निवासीगण ग्राम जेठपुरवा थाना कौडिया जनपद गोण्डा को बिछुड़ी नहर के पास से गिरफ्तार किया गया। 
वादी तेज बहादुर सिंह पुत्र अर्जुन सिंह नि0 पश्चिम पुरवा मौजा जेठपुरवा थाना कौड़िया जनपद गोण्डा द्वारा थाना कौड़िया में लिखित तहरीर दी गयी जिसमें बताया गया कि दिनांक 19.05.2025 को सुबह उनका पुत्र बब्लू उर्फ श्याम अपने मुर्गी फार्म हाउस पर सो रहा था। तभी गांव के कमल बहादुर सिंह, भरत सिंह, अन्नू सिंह उर्फ राजेश सिंह (पुत्रगण अम्बिका सिंह) एवं राहुल सिंह (पुत्र अन्नू सिंह) एकराय होकर वहां आए और पुरानी रंजिश के चलते उसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा उसके हाथ-पैर और नाक दबाकर जबरन मुंह में जहर पिला दिया और फरार हो गए। उनका बेटा बबलू किसी तरह घर आया और घटना की जानकारी दी। जिसके बाद तत्काल उसे जिला अस्पताल गोण्डा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कौड़िया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 18.11.2025 को थाना कौडिया पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त 1. कमल बहादुर सिंह पुत्र अम्बिका सिंह व 2. भरत सिंह पुत्र अम्बिका सिंह निवासीगण ग्राम जेठपुरवा थाना कौडिया जनपद गोण्डा को बिछुड़ी नहर के पास से गिरफ्तार किया गया। थाना कौड़िया पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए  न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त
01. कमल बहादुर सिंह उम्र करीब 42 वर्ष पुत्र अम्बिका सिंह 
02. भरत सिंह पुत्र अम्बिका सिंह उम्र करीब 45 वर्ष निवासीगण ग्राम जेठपुरवा थाना कौडिया जनपद गोण्डा ।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-99/2025 धारा 103(1),352,351(3) बीएनएस थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।

गिरफ्तारकर्ता टीम
01. उ0नि0 अमरजीत सोनकर 
02. का० नीलेश याद
03. का0 विपिन यादव


No comments: