Oct 1, 2025

कमरे से बरामद हुए तीन युवकों के शव, पुलिस मौके पर

बहराइच -थाना रामगांव क्षेत्र अंतर्गत पंचायत टेपरहा
में 3 युवकों के क्षत-विक्षत शव कमरे में बरामद
हुए, युवकों की पहचान छुपाने के लिये शव जलाने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम द्वारा आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि शव जले होने के कारण मृतकों की पहचान नहीं हो सकी। सनसनीखेज वारदात से इलाके में भय व्याप्त है,मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
 

No comments: