गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-233/2025 धारा 308(5) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राजेश कुमार चौहान उर्फ नानमुन्ना पुत्र स्व0 रामसेवक सिंह नि0 धरमपुर थाना कौड़िया जनपद गोण्डा को खुर्रमनगर लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया। 
घटना का संक्षिप्त विवरण
वादी अवधेश कुमार सिंह पुत्र छेदी सिंह निवासी ग्राम कुडवा, मौजा नरायनपुर कला, थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा द्वारा थाना कटराबाजार में लिखित तहरीर दी गयी कि विपक्षी राजेश कुमार सिंह चौहान उर्फ नानमुन्ना पुत्र स्व0 रामसेवक सिंह निवासी ग्राम धरमपुर थाना कौड़िया जनपद गोण्डा दिनांक 17/18.10.2025 की रात लगभग 12ः35 बजे विपक्षी द्वारा अपने मोबाइल नं0 से प्रार्थी के पुत्र गौरव सिंह के मोबाइल नं0 पर कई बार कॉल कर गाली-गलौज करते हुए धन उगाही व जान से मारने की धमकी दी गयी है। विपक्षी अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसने पूर्व में भी धन उगाही की है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कटराबाजार में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। आज दिनांक 31.10.2025 को थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त राजेश कुमार चौहान उर्फ नानमुन्ना पुत्र स्व0 रामसेवक सिंह नि0 धरमपुर थाना कौड़िया जनपद गोण्डा को खुर्रमनगर लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर  न्यायालय रवाना किया गया। 
गिरफ्तार अभियुक्त
01. राजेश कुमार चौहान उर्फ नानमुन्ना पुत्र स्व0 रामसेवक सिंह नि0 धरमपुर थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-233/2025 धारा 308(5) बीएनएस थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
01. उ0नि0 पवन कुमार सिंह।
02. कां0 मनोज कुमार।
03. का0 चन्दन मिश्रा।
04. का0 सोमेन्द्र सिंह।
 
 
 
 
No comments:
Post a Comment