Oct 4, 2025

थाना हरदी की मिशन शक्ति टीम ने वृद्धावस्था पेंशन के लिए वृद्ध महिला की समस्या का किया समाधान

 थाना हरदी की मिशन शक्ति टीम ने वृद्धावस्था पेंशन के लिए वृद्ध महिला की समस्या का किया समाधान 

बहराइच -मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत थाना हरदी की मिशन शक्ति टीम ने महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अभियान के दौरान थाना क्षेत्र में भ्रमण करते हुए महिलाओं और बालिकाओं को उत्तर प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और महिला सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया। इसी क्रम में ग्राम बौण्डी शुक्ल की एक वृद्ध महिला ने वृद्धावस्था पेंशन न मिलने की समस्या टीम के सामने रखी।मिशन शक्ति टीम ने तत्परता दिखाते हुए महिला को रमपुरवा जन सेवा केंद्र ले जाकर आवश्यक कागजातों के साथ उसके वृद्धावस्था पेंशन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करवाई। साथ ही, टीम ने अन्य महिलाओं और बालिकाओं की समस्याओं को भी गंभीरता से सुनकर उनके समाधान हेतु आश्वस्त किया।यह कदम प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक कल्याण के मिशन शक्ति 5.0 अभियान की सफलता और प्रशासन की संवेदनशीलता का जीता-जागता उदाहरण है। इससे न केवल वृद्ध महिला को आर्थिक सुरक्षा मिली बल्कि महिलाओं में सरकारी योजनाओं के प्रति विश्वास और जागरूकता भी बढ़ी है।मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत इस प्रकार की पहल प्रदेश में महिलाओं के सरोकारों को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।

No comments: