Oct 14, 2025

द्वारा सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय की छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों आदि के संबंध में किया गया जागरूक


गोण्डा - मंगलवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय गोण्डा में छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद की बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर, सजग और सशक्त बनाना था। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि
“मिशन शक्ति महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन का प्रतीक है। समाज में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना विकास अधूरा है, इसलिए प्रत्येक बालिका का आत्मविश्वासी और शिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है।”उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 के तहत जनपद गोण्डा में पुलिस विभाग द्वारा लगातार विभिन्न स्कूल, कॉलेज, पंचायत भवनों, महिला समूहों और ग्राम सभाओं में जाकर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, हेल्पलाइन सेवाओं, आत्मरक्षा उपायों तथा डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। महोदय द्वारा छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, डायल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एम्बुलेंस सेवा 108, तथा सीएम हेल्पलाइन 181 जैसी उपयोगी सेवाओं की जानकारी दी गई और उन्हें किसी भी आपात स्थिति में इनका तत्काल उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। महोदय द्वारा छात्राओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि- “डिजिटल युग में ऑनलाइन धोखाधड़ी, फेक अकाउंट, अशोभनीय संदेश एवं फोटो के दुरुपयोग जैसी घटनाएँ बढ़ रही हैं, इसलिए प्रत्येक छात्रा को सावधान रहना चाहिए। किसी अनजान व्यक्ति से व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें एवं किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित थाने या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें।”कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की एवं अनेक प्रश्न पूछे, जिनका पुलिस अधीक्षक महोदय ने धैर्यपूर्वक उत्तर दिया। महोदय द्वारा बताया गया कि “मिशन शक्ति का सबसे सशक्त पहलू ‘खुद पर विश्वास’ है। जब प्रत्येक बालिका आत्मविश्वासी होगी, तभी समाज वास्तव में सुरक्षित और सशक्त बन सकेगा।” कार्यक्रम के अंत में छात्राओं के बीच मिशन शक्ति जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए, जिनमें महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी, हेल्पलाइन नंबर, आत्मरक्षा के सुझाव और पुलिस से संपर्क करने के सरल माध्यमों का विवरण अंकित था।
इस अवसर पर को0 नगर की एण्टीरोमियों टीम, कालेज की प्रवक्ता सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।


No comments: