Oct 19, 2025

कैसरगंज भाजपा कार्यालय में गौरव वर्मा का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया

 कैसरगंज भाजपा कार्यालय में गौरव वर्मा का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया

कैसरगंज। विधानसभा 288 कैसरगंज के भाजपा कार्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री (सहकारिता) माननीय मुकुट बिहारी वर्मा की उपस्थिति में विधानसभा संयोजक एवं पूर्व भाजपा प्रत्याशी गौरव वर्मा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैसरगंज शिवानंद सिंह एवं जिला प्रतिनिधि भाजपा शिव सहाय सिंह की अध्यक्षता में केक काटा गया।

गौरव वर्मा को फूलमाला, अंगवस्त्र और चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना की गई। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गजाधरपुर मनोज पांडे, महामंत्री चन्द्र प्रकाश सिंह,ब्लॉक प्रमुख कैसरगंज संदीप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष कैसरगंज गजेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष जरवल पवन कुमार वर्मा, मंडल महामंत्री बृजेश सिंह, उपाध्यक्ष हीरालाल मौर्य, संजय सिंह, विनोद कुमार वर्मा, आईटी सहसंयोजक रुपेश कुमार सिंह (जीतू), मंडल कोषाध्यक्ष अनिल सोनी (अन्ना), युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध प्रताप सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोहर लाल वर्मा, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सत्यम सोनी, शक्ति केंद्र संयोजक गजेंद्र सिंह, प्रधान प्रतिनिधि मंगल मेला बलराम यादव, आशु सोनी, पंकज सिंह, बूथ अध्यक्ष आकाश पाठक व संजीव कुमार जायसवाल सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments: