लखनऊ - सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति पर जानलेवा हमला हुआ, जिससे उनके हाथ व सिर में चोटें आईं हैं। युवती से दुष्कर्म मामले में लखनऊ जेल में बंद गायत्री पर जेल के एक कैदी द्वारा उस वक्त हमला कर दिया गया जब सफाई के दौरान गायत्री प्रजापति से उसकी कहासुनी हो गई। मिल रही जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के सिर में गंभीर चोट आई है,जेल प्रशासन द्वारा इलाज हेतु उन्हें तत्काल अस्पताल भेजवाया गया। लखनऊ स्थित केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में उनका इलाज चल रहा है। जानकारी होने पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए हैं। मौके पर भारी प्रशासनिक अमला अस्पताल में मौजूद है।
Oct 1, 2025
पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जेल में जानलेवा हमला
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment