Oct 23, 2025

मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत खालिदपुर में महिलाओं के लिए जागरूकता अभियान

 मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत खालिदपुर में महिलाओं के लिए जागरूकता अभियान

बहराइच, 23 अक्टूबर 2025: मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना खालिदपुर, फखरपुर जनपद बहराइच में एक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत और उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुरूप, मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को सुरक्षा एवं न्याय संबंधित जानकारी प्रदान की।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को बताया गया कि वे किसी भी महिला अपराध या उत्पीड़न की स्थिति में टोल-फ्री नंबर 1090, 1098, 1076, 112, 181, 108 पर संपर्क कर सकती हैं। साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 नंबर की सुविधा भी उपलब्ध है। बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे में भी चर्चा की गई और आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।थाने पर प्राप्त महिला संबंधी प्रार्थना पत्रों की काउंसलिंग भी की गई, जिससे महिलाओं को तत्काल मदद मिल सके। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना एवं अपराधों के खिलाफ सशक्त बनाना है।मिशन शक्ति टीम:अपराध निरीक्षक: समर सिंह का०: अजय यादव म० आ०: कुसुम चौधरी मौजूद रहीं।

No comments: