Oct 1, 2025

पुलिस ने 03 हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार


 

गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज श्री अभिषेक दवाच्याँ के नेतृत्व में थाना कौड़िया पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0-225/25, धारा 103(1) बीएनएस से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्तों-01.  रामनाथ चौहान, 02. गुड़िया देवी, 03. कृष्णा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

घटना का संक्षिप्त विवरण
वादी राममूरत पुत्र स्व० मलखा चौहान, निवासी सरैयामाफी, थाना कौड़िया, जनपद गोण्डा, द्वारा थाना कौड़िया में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 06.09.2025 को उसके पिता मलखा चौहान का निधन हुआ। सूचना भाभी गुड़िया देवी ने थाना में दी थी। पंचायतनामा की कार्यवाही 07.09.2025 की गई और शव पीएम हेतु भेजा गया। प्रार्थी को संदेह है कि भाभी गुड़िया देवी और अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने मिलकर पिता की हत्या की। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कौड़िया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 01.10.2025 को थाना कौड़िया पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान घटना में सलिप्त 03 आरोपी हत्याभियुक्तों-01.  रामनाथ चौहान, 02. गुड़िया देवी, 03. कृष्णा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणो के विरूद्ध थाना कौड़िया पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। 


No comments: