Oct 1, 2025

पुलिस द्वारा हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल 01 अदद बांस का डण्डा बरामद

 
गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-363/25, धारा 103(1) बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी हत्याभियुक्त राजू पाण्डेय पुत्र स्व0 राजेन्द्र पाण्डेय को मंहगूपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल 01 अदद बांस का डण्डा बरामद किया गया।  

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 30.09.2025 को थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तुलसीपुर मांझा की रहने वाली महिला पूनम पाण्डेय का शव उसके घर से 500 मीटर दूर सड़क के किनारे मिला था। सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारियों द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ घटलास्थल पर पहुचकर मौका मुआयना किया गया। मृतका के शव के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया। फील्ड यूनिट/डॉग स्क्वायड टीम को घटना स्थल पर बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करायी गयी। थाना नवाबगंज में मृतका के भाई ज्वाला प्रसाद की लिखित तहरीर के आधार पर नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर थानाध्यक्ष नवाबगंज को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में आज दिनांक 01.10.2025 को पुलिस टीमों द्वारा आरोपी हत्याभियुक्त(पति) राजू पाण्डेय को मंहगूपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। 

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त राजू पाण्डेय द्वारा बताया गया कि उसकी पत्नी कांति उर्फ पूनम पाण्डेय शराब पीने की आदी थी तथा आये दिन उससे व बच्चों से विवाद करती थी। चार-पाँच दिन पूर्व वह घर से बिना बताये चली गयी थी, दिनांक 29.09.25 की रात्रि लगभग 9 बजे उसने फोन कर अभियुक्त राजू पाण्डेय को नवाबगंज बुलाया था किन्तु अभियुक्त नहीं गया। घटना वाली रात्रि लगभग 11 बजे मृतका कांति उर्फ पूनम पाण्डेय नशे की हालत में घर पर आयी और विवाद करने लगी जिसपर अभियुक्त द्वारा अपनी पत्नी के ऊपर डण्डे से प्रहार किया गया। तत्पश्चात दोनो पैदल नवाबगंज की ओर जाते समय टेढ़ी नाला के पास फिर से दोनो के बीच फिर झगड़ा हुआ, जहां अभियुक्त ने गुस्से में अपनी पत्नी की उसकी की धोती से गला कसकर हत्या कर दी और प्रयुक्त डण्डा वहीं फेंक दिया।


No comments: