करनैलगंज/ गोण्डा - जिले के करनैलगंज ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम पंचायत मुंडेरवा के रघुनाथ की गंभीर बीमारी के कारण मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु की सूचना पर जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी दिनेश सिंह राठौर ने मृतक के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढाढस बंधाया।
आर्थिक मदद कर साथ खड़े रहने का किया वादा
दिनेश सिंह राठौर ने मृतक के परिवार को आर्थिक मदद प्रदान की और हर संभव सहयोग का वादा किया। दिनेश सिंह राठौर ने कहा कि वह सामाजिक सेवा के लिए हमेशा तत्पर हैं और जरूरतमंद लोगों की मदद करना उनकी प्राथमिकता है।
दिनेश सिंह राठौर की इस पहल और उनकी सामाजिक सेवा की भावना की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है और लोगों को उनसे उम्मीदें बढ़ी हैं। दिनेश सिंह राठौर की संवेदनशीलता और सामाजिक सेवा की भावना ने एक बार फिर से साबित किया है कि वह क्षेत्र के लोगों के साथ खड़े रहने के लिए हमेशा तैयार हैं। वह एक सच्चे जनसेवक के रूप में उभरते दिख रहे हैं।
No comments:
Post a Comment