सर्किट हाउस में उ.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर प्राप्त) ने की समीक्षा बैठक
गोण्डा - गुरूवार को उ.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर प्राप्त) डा. बबीता सिंह चौहान का जनपद में आगमन हुआ। सर्किट हाउस में पहुंचने पर अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। सर्वप्रथम उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव, अन्नप्राशन व गोदभराई कार्यक्रम में शामिल हुई। अध्यक्ष डा. बबीता सिंह चौहान ने जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के साथ सर्किट हाउस में विभिन्न विभागों में महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं, आर्थिक सहायता, व महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरणों की समीक्षा बैठक की। अध्यक्ष डा. बबीता सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं सम्बन्धी योजनाएं धरातल तक पहुंचे और सभी पात्र इससे लाभान्वित हो, इसके लिए सभी अधिकारी प्रयासरत रहें। योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाय। उन्होंने कहा कि समस्त विभाग के अधिकारी-कर्मचारी जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन व्यापक स्तर पर किया जाय। जिससे कोई पात्र व्यक्ति छूटने न पाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यस्थल पर महिलाओं का लैगिंक उत्पीड़न अधिनियम के तहत कार्यालय में आंतरिक समिति का गठन आवश्यक करायें। इसके साथ ही यह भी निर्देशित किया कि सभी विभाग के अधिकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारियां लोगों को दी जाय, जिससे वे पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकें और योजनाओं का लाभ पा सकें।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रश्मि वर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर विनय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय, जिला समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव स्वर्णकार, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रभारी महिला थाना प्रभारी अनिता यादव, महिला एवं बाल कल्याण सुरक्षा संगठन प्रतिभा सिंह सहित, चंद्र मोहन वर्मा, सिद्धनाथ पाठक अन्य मौजूद रहे।
*चिकित्सालय में कन्याओं का मनाया जन्मोत्सव*
गोण्डा। उ.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर प्राप्त) डा. बबीता सिंह चौहान के जनपद आगमन पर सर्वप्रथम जिला महिला चिकित्सालय पहुंचकर कन्याओं के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। उन्होंने कन्या व उसके परिजन से केक कटवाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बालिकाओं के परिजनों से अपील किया कि वे उनके पालन, पोषण व शिक्षा पर विशेष दें। उन्होंने कार्यक्रम में 21 बालिकाओं को हिमालया बेबी किट, कपड़े, तौलिया आदि का वितरण किया। इसके साथ ही उन्होंने गोद भराई और अन्नप्राशन भी कराया। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाये जा रहे 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तीसरे दिन पर वहां मौजूद लोगों को लिंग संवेदीकरण, योजनाओं आदि के बारे में जागरूक किया गया।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रश्मि वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय उपाध्याय, डिस्ट्रिक्ट मिशन कोआर्डिनेटर शिवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, चेतना सिंह, ज्योत्सना सिंह, राज कुमार आर्य आदि मौजूद रहे।
*जिला जेल व बालिका गृह का किया निरीक्षण*
उ.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर प्राप्त) डा. बबीता सिंह चौहान ने जिला कारागार स्थित महिला सेल का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने महिलाओं को मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वरिष्ठ अधीक्षक को निर्देशित किया कि महिलाओं की सुविधाओं में कोई कमी न होने पाये। इसके पूर्व उन्होंने पोर्टरगंज स्थित बालगृह (बालिका) का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने रसोई, कार्यालय आदि के निरीक्षण के साथ ही अभिलेखों का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि निर्धारित मेन्यू के अनुसार बालिकाओं को भोजन व नाश्ता दिया जाय। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कोई कमी न मिलने पाये।
No comments:
Post a Comment