निशिकांत दुबे बनाम राहुल गांधी
नई दिल्ली। बीजेपी के फायरब्रांड नेता और झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर जोरदार पलटवार किया है।
सांसद निशिकांत दूबे ने कहा कि जेनरेशन जेड परिवारवाद के खिलाफ है, व भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसे में वो आपको क्यों नहीं भगायेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अब देश छोड़ने की तैयारी कर लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह नेहरू जी, इंदिरा जी, राजीव जी, सोनिया जी, को क्यों बर्दाश्त करेगा। वाह भ्रष्टाचार के खिलाफ वो आपको क्यों नहीं भगायेगा। वाह बांग्लादेश में इस्लामिक राष्ट्र तथा नेपाल में हिंदू राष्ट्र बनाना चाहता है वह भारत में हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं बनाएगा। "देश छोड़ने की आप करो तैयारी आ रहे है ..."
निशिकांत दूबे का ये पलटवार राहुल गांधी के उस एक्स पोस्ट के बाद आया है जिसमें उन्होंने लिखा था देश के युवा और जेनरेशन जेड ( Gen Z) संविधान बचाएंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी रोकेंगे। उन्होंने आगे लिखा था कि देश के युवा, देश के स्टूडेंट्स, देश की जेन जेड संविधान की रक्षा , लोकतंत्र की रक्षा में निर्णयक भूमिका निभाएगी और कथित वोट चोरी की लड़ाई में उनके साथ खड़े रहेंगे।
क्या है जेन Z
सनद रहे कि अभी कुछ दिन पहले ही नेपाल की युवा पीढ़ी जेन जेड ने सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ सड़कों पर उतर कर जोरदार प्रदर्शन किया था। जेन जेड या जेन जी से आशय एक पूरी पीढ़ी से है। इसमें उन लोगों को शामिल किया जाता है जिनका जन्म लगभग 1997 से 2015 के बीच हुआ हो। यानी देश की वो आबादी जो युवा और किशोर हो उसे जेन जेड या जेन जी कहते है।
No comments:
Post a Comment