भेड़िए के हमले से पीड़ितों को दी गई सहायता राशि
कैसरगंज, बहराइच। विधानसभा क्षेत्र कैसरगंज के मझारा तौकली गाँव में भेड़िए के हमले में घायल हुए ग्रामीणों से सोमवार को भेंट करके उन्हें सहायता राशि प्रदान की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के साथ मिलकर प्रभावित व्यक्तियों को पचास हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह जी, उप - जिलाधिकारी कैसरगंज, मंडल अध्यक्ष मनोज पांडेय, सीताराम पांडेय, चंद्र प्रकाश सिंह, पार्टी पदाधिकारीगण एवं भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment