Sep 29, 2025

पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 किलो 45 ग्राम अवैध गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार

 
गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री आनन्द कुमार राय के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व भ्रमण के दौरान रेलवे स्टेडियम के निकट पानी की टंकी के पास से अभियुक्त धर्मेन्द्र शिल्पकार पुत्र जगप्रसाद गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 किलो 45 ग्राम गांजा बरामद किया गया । 

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 29.09.2025 को थाना कोतवाली नगर के उ0नि0 कामेश्वर राउत मय हमराह क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे, इसी दौरान सूचना पर पुलिस द्वारा रेलवे स्टेडियम के निकट पानी की टंकी के पास से अभियुक्त धर्मेन्द्र शिल्पकार पुत्र जगप्रसाद गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 किलो 45 ग्राम गांजा बरामद किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 761/2025 धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कराकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।


No comments: