![]() |
| डीएम गोंडा को भेजा गया पत्र |
करनैलगंज (गोंडा)। उत्तर प्रदेश में विपक्ष लगातार इस बात को उठाता रहा है कि निर्वाचन सूची को तैयार करने में लगे बीएलओ अपना काम ईमानदारी से नहीं कर रहे है। विपक्ष ने हमेशा ये कहा है कि निर्वाचन सूची बनाने में शामिल बीएलओ कभी भी पूरे क्षेत्र का सर्वे नहीं करते और कुछ लोगों के कहने पर वोटर लिस्ट में नाम जोड़ते और घटाते है।
अब ऐसा है मामला गोंडा जिले के करनैलगंज क्षेत्र के ग्रामसभा बसेरिया विकास खंड करनैलगंज में सामने आया है। यहां के निवासी अशोक कुमार सिंह ने जिलाधिकारी गोंडा को भेजे अपने पत्र में आरोप लगाया है कि ग्रामसभा बसेरिया की बीएलओ नीलम द्वारा निर्वाचन सूची बनाने के लिए सर्वे का कार्य विधिवत रूप से नहीं किया जा रहा है।
जिलाधिकारी को भेजे गए अपने पत्र में अशोक कुमार सिंह आगे लिखते है कि बीएलओ नीलम बीमार है उनकी जगह उनका बेटे शुभम पांडेय द्वारा कभी- कभी गांव आकर सर्वे का काम किया जाता है। सर्वे के लिए शुभम गांव के प्रधान के पास जाते है और उनके कहे अनुसार ही नामों को ही काटते वो जोड़ते है।
अशोक सिंह ने आरोप लगाया कि प्रधान के कहने पर बीएलओ नीलम के बेटे शुभम ने ग्राम पंचायत में मृतक डबल, अज्ञात नाम व बगल की ग्रामसभा के 360 नाम अंकित किए गए है। अशोक सिंह के मुताबिक बीएलओ नीलम मौजूदा ग्राम प्रधान की दूर की रिश्तेदार है, रिश्तेदारी के चलते उनकी प्रधान से काफी नजदीकी भी है। अशोक के मुताबिक इसीलिए बीएलओ नीलम व उनके पुत्र द्वारा मतदाता सूची को प्रभावित किया जा रहा है ताकि प्रधानी के चुनाव को प्रभावित किया जा सकें। अतः निर्वाचन की सुचिता को बनाए रखने के लिए ग्रामसभा बसेरिया से बीएलओ नीलम को हटाकर उनकी जगह किसी दूसरे बीएलओ को नियुक्त किया जाना अत्यन्त आवश्यक है।
उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि बीएलओ नीलम द्वारा मतदाता सूची में अंकित नामों की सक्षम अधिकारी द्वारा जांच कराई जाए ताकि चुनावी प्रक्रिया निष्पक्ष के रूप से संपन्न हो सकें।

No comments:
Post a Comment