Sep 18, 2025

लोधेश्वर महादेव मंदिर में खोदाई में मिले सिक्के, पुलिस मौके पर

बाराबंकी - रामनगर स्थित पौराणिक लोधेश्वर महादेव मंदिर धाम में मिठाई शॉप की खुदाई के दौरान चांदी के कई सिक्के मिलने से आस पास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। महादेव मंदिर के पास मिठाई की दुकान की खोदाई में मिले सिक्के सन 1857 ईसवीं के बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मंदिर पास पर्यटन विभाग द्वारा ध्वस्तीकरण का कार्य चल रहा था, तभी खोदाई में वहां 75 सिक्के मिले। फिलहाल सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और सिक्कों को कब्जे में लेकर की छानबीन शुरू कर दी।

No comments: