Sep 13, 2025

दादी ने युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, तो नातिन ने दादी को मार डाला

जालौन - जिले के कोंच कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भदेवरा से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है,जहां 21वर्षीय नातिन ने 75वर्षीय दादी की हत्या कर दी। मामला नाजायज प्रेम संबंधों को लेकर हुआ, जिसे छुपाने के लिए नातिन ने दादी को मार डाला। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक किसी युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में दादी ने देख लिया था, जिसे लेकर नातिन ने दादी को मार डाला। फिलहाल पुलिस ने 32 घंटे के अंदर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी नातिन को अरेस्ट कर लिया तथा प्रेमी की तलाश शुरू कर दी है।

No comments: