Sep 13, 2025

2 अभियुक्तों को 02 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार



गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व रात्रिगश्त के दौरान विरमापुर नहर पुलिया पर झारखण्डी मोड़ के पास से अभियुक्तगण 1. विजय वर्मा उर्फ विन्जय पुत्र रामविशुन उर्फ प्रधाने वर्मा व 02. रंजीत मौर्य पुत्र सीताराम मौर्य को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया । 
बीते 12/13.09.2025 की रात को थाना खरगूपुर के उ0नि0 कामेश्वर राउत मय हमराह क्षेत्र भ्रमण व रात्रिगश्त में रवाना थे । रात्रिगश्त के दौरान पुलिस द्वारा विरमापुर नहर पुलिया पर झारखण्डी मोड़ के पास से अभियुक्तगण 1. विजय वर्मा उर्फ विन्जय पुत्र रामविशुन उर्फ प्रधाने वर्मा व 02. रंजीत मौर्य पुत्र सीताराम मौर्य को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया । थाना स्थानीय पर गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 218/2025 धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कराकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

No comments: