Sep 24, 2025

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का मनाया गया 56वाँ स्थापना दिवस



करनैलगंज/ गोण्डा - बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में सरयू डिग्री कॉलेज करनैलगंज गोंडा में N.S.S. का 56वाँ  स्थापना दिवस बड़े उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ आर०बी० सिंह की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजित संगोष्ठी में अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य ने एन० एस०एस०की स्थापना के उद्देश्य, लक्ष्य व महत्व पर बृहद प्रकाश डाला, और बताया कि प्रत्येक व्यक्ति, छात्रो व युवाओं को अपने मन की शक्ति को बढ़ाकर एकाग्रतापूर्वक समाज सेवा का संकल्प लेना चाहिए तथा यह प्रत्येक के व्यवहार व कार्य में स्पष्ट दिखना चाहिए । इसी क्रम में प्राध्यापक डॉक्टर शैलेंद्र बहादुर सिंह , ओम प्रकाश सिंह, डॉक्टर त्रिपुरारी दुबे,  मार्शल स्टालिन, श्रीमती ममता मिश्रा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये । उक्त अवसर पर प्राध्यापक डॉ जावेद अहमद, डॉक्टर अजय सिंह,  विजय यादव, बृजेश सिंह,  प्रवेश कुमार , शिव कुमार मौर्य,  स्वामीनाथ चौधरी व अन्य प्राध्यापकगण तथा कर्मचारी  उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी  जगन्नाथ तिवारी  ने किया। कार्यक्रम में कार्यक्रमाधिकारी द्वारा माय भारत पोर्टल  के माध्यम से विकसित भारत यंग डायलॉग( VBYLD  -2026) क्विज प्रतियोगिता हेतु फार्म भी भरवारा गया। पवन कुमार मिश्र द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

No comments: