Aug 6, 2025

देश स्वातंत्र्य चेतना की आवाज बनकर उभरे थे गोण्डा नरेश देवी बख्श सिंह

गोण्डा - आगामी 15 अगस्त 2025 का स्वतंत्रता दिवस महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व्यक्तित्व व कृत्रित्व की श्रद्धा पूर्वक यादगारी और उनके संघर्षों से मिली स्वतंत्रता की थाती को अक्षुण्य बनाए रखने का संकल्प लेने का दिन है सत्तावनी संग्राम जहां भारतीय स्वतंत्रता आंदोलनों की नीव है वही प्राप्त सत्तावती संग्राम गौरव गाथा मिली स्वतंत्रता की रक्षा हेतु भावनात्मक स्वातंत्र्य चेतना की नीव है उसके संज्ञान से देश को अब और आगे वंचित नहीं रखा जाना चाहिए समीक्षा करना होगा कि देश के किस स्थान से किन लोगों द्वारा देशव्यापी स्वातंत्र्य चेतना ने सत्तावनी क्रांति को जन्म देकर और उसे अक्षुण्य रखकर देश को स्वतंत्रता दिलाई जब तक हम (देश) अपने अतीत में किए गए संघर्षो का चरित्र निर्धारण नहीं करते भविष्य में अपने संघर्षों का चरित्र भी नहीं समझ सकते 1857 एक मृत अतीत नहीं है वह भविष्य के संघर्ष की एक ऊर्जा भी है वह नया जन्म लेता भारत भी है । हमारे 1857 के अधिकांश प्रतिष्ठित चिंतकों के दायरे में पूरा हिंदुस्तान नहीं रहा इसी कारण सत्तावनी संग्राम के महानायक दोआब और अयोध्या के तीन वर्षी युद्ध के संचालक पर गोंडा विशम्भरपुर नरेश देवी बख्श सिंह हिंदू धर्म रक्षक योद्धाओं के अगवा गोरक्ष पीठाधीश्वर हनुमानगढ़ी अयोध्या जी के महंत बाबा रामचरण दास बाबा उधो दास शंभू प्रसाद शुक्ला हसनू कटरा के अच्छन खान अमेठी के राजा लाल माधव सिंह रायबरेली शंकरपुर के राणा बेनी माधव सिंह फैजाबाद के सूबेदार दिलीप सिंह और अमीर अली और दोआब अयोध्या क्षेत्र के द्वारा  खोजनीपुर मिरनगंज तुलसीपुर माझा और लम्ती लोलपुर , अंग्रेजी सेना को धूल चटाकर रण क्षेत्र से लखनऊ मुख्यालय भाग देने वाले राप्ती मेला घाट होलिया बहराइच के अंग्रेजों का मनोबल ब्रिटिश शासन के खोखले अस्तित्व को चकनाचूर कर छोड़ देने तोड़ देने का और भारत वासियों को गौरव बोध कराकर  देश की स्वातंत्र्य चेतना को संरक्षित कर  अक्षुण्य  बनाने वाले 4 जनवरी 1859 का युद्ध भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अपना उचित स्थान न पाकर गुमनामी में खोये पड़े हैं इसे प्रकाश में लाने की दिशा में दोआब और अयोध्या के वासियो सत्ता और समाज द्वारा अभी बहुत कुछ किया जाना शेष है ।

             साभार ,
संयोजक
         माधव राज सिंह
        सत्तावनी संग्राम सेनानी
      उत्तराधिकारी कल्याण मंच

No comments: