लखनऊ - बलिया के बैरिया थानाक्षेत्र में पूर्व सांसद के बेटे और पूर्व विधायक के बीच खूब मारपीट हुई, आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की। मामले में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
बताया जा रहा है कि किसी के दाह संस्कार में शामिल होने अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचे वीरेंद्र सिंह मस्त के बेटे और सुरेंद्र सिंह के बीच जमकर मारपीट हुई।
दोनों के बीच मारपीट के मामले में एफआईआर के बाद भी पुलिस ने किसी आरोपी को अरेस्ट नहीं किया जबकि बैरिया थाने में दोनों पक्षों ने मुकदमा दर्ज कराया है।
No comments:
Post a Comment