पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मनकापुर उदित नारायण पालीवाल के नेतृत्व में थाना छपिया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 228/2025 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित नामजद आरोपी अभियुक्त 01. रफीउल्लाह पुत्र हसीबुल्लाह निवासी मल्हीपुर थाना छपिया जनपद गोण्डा को थाना क्षेत्र के सिगारघाट पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 24.06.2025 को थाना छपिया क्षेत्र के अंतर्गत थाना प्रभारी द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 228/2025, धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट, बनाम 01. रफीउल्ला आदि 6 नफर अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। थाना छपिया पुलिस टीम द्वारा नामजद आरोपी अभियुक्त 01. रफीउल्लाह पुत्र हसीबुल्लाह निवासी मल्हीपुर थाना छपिया जनपद गोण्डा को थाना क्षेत्र सिगारघाट पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। उपरोक्त अभियुक्त द्वारा गिरोह बनाकर अपने आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ हेतु गोवंश का वध करके उसके माँस को तस्करी करने जैसा जघन्य अपराध करते है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. रफीउल्लाह पुत्र हसीबुल्लाह निवासी मल्हीपुर थाना छपिया जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0 228/2025 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. उ0नि0 मयंक वर्मा
02. हे0का0 शैलेन्द्र यादव
03. हे0का0 तेजनरायन गुप्ता
04. का0 आशीष चौहान
No comments:
Post a Comment