Jun 25, 2025

प्रधान मजिस्ट्रेट ने सम्प्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण


गोण्डा 25 जून
अयोध्या रोड पर उम्मेदजोत में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किशोर न्याय बोर्ड बलरामपुर के मा० प्रधान मजिस्ट्रेट प्रभात कुमार दूबे ने निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान देवीपाटन मण्डल के जनपदों व इसके अतिरिक्त अन्य जनपदों के कुल 66 किशोर आवासित पाये गये। उन्होंने अधीक्षक संतोष कुमार दूबे को निर्देशित किया कि किशोंरों को कोई समस्याएं न होने पाये। प्रधान मजिस्ट्रेट ने किशोर कक्षों, रसोई कक्ष, स्टोर रूम सहित साफ-सफाई व्यवस्थाओं जायजा लिया तथा किशोरों से भी संस्था में मिल रही सेवाओं के बारें में जानकारी, जिसमें कोई समस्या नहीं मिली।

उन्होंने अभिलेखों को रख-रखाव व सुरक्षा व्यवस्था के बार में भी जानकारी ली। संस्था में योग प्रशिक्षक देवांश, बेसिक शिक्षा विभाग से दो सहायक अध्यापक, कम्प्यूटर प्रशिक्षक विवेक कुमार, सिलाई प्रशिक्षक श्रवण कुमार द्वारा आवासित किशोरों को स्वस्थ रहने व स्वावलम्बी बनाये जाने हेतु उचित शिक्षा व प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। 
इस दौरान केयरटेकर रमाशंकर कनौजिया समेत अन्य स्‍टाफ उपस्थित रहे।

No comments: