Jun 9, 2025

थाना छपिया पुलिस द्वारा गोवंशों की तस्करी करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


 पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी  मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मनकापुर  उदित नरायण पालिवाल के नेतृत्व में थाना छपिया पुलिस द्वारा मु0अ0स0-98/25, धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि व 4/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित वाछिंत शातिर अभियुक्त- फिरोज पुत्र मेवालाल निवासी ग्राम मल्हीपुर थाना छपिया जनपद गोण्डा को मसकनवा बाजार से पहले पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 08.04.2025 को थाना छपिया पुलिस को ग्राम मल्हीपुर में प्रतिबंधित पशु के मांस पाए जाने की सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस व उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। वादी मनीष कुमार पाण्डेय पुत्र शिव कुमार पाण्डेय नि0 हथियागढ थाना छपिया जनपद गोण्डा की तहरीर पर थाना छपिया में 03 नामजद व अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थाना छपिया पुलिस द्वारा तत्काल एक अभियुक्त सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया था । घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के पर्यवेक्षण में 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया था तथा प्रभारी एस0ओ0जी0/सर्विलांस को भी घटना के सफल अनावरण हेतु लगाया गया था । जिसके क्रम में दिनांक 09.04.2025 को एस0ओ0जी0 व थाना छपिया की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाशों-01. नासिर, 02. कलीम घायल/गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तथा अभियुक्त फिरोज गिरफ्तारी से बचने हेतु फरार चल रहा था। 
 आज दिनांक 09.06.2025 को थाना छपिया पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त- फिरोज पुत्र मेवालाल निवासी ग्राम मल्हीपुर थाना छपिया जनपद गोण्डा को मसकनवा बाजार से पहले पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. फिरोज अहमद पुत्र मेवालाल निवासी मल्हीपुर थाना छपिया जनपद गोण्डा

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0स0-98/25, धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा।

गिरफ्तारकर्ता टीम-
01. व0उ0नि0 सत्येन्द्र कुमार यादव
02. हे0का0 देवेन्द्र प्रताप सिंह
03. हे0का0 जितेन्द्र कुमार सिंह

No comments: