Jun 9, 2025

बड़ा दर्दनाक हादसा,नदी में डूबकर पांच लोगों की मौत

लखनऊ - सहारनपुर से बड़ी दर्दनाक खबर सामने आई है जहां गहरे पानी में डूबकर 5 लोगों की मौत हो गई। सहारनपुर और शामली में नदी व नहर में डूबकर 5 लोगों की मौत हो गई।सहारनपुर में यमुना पूर्वी नहर में नहाने गये 3 युवकों की डूबने से मौत हुई तो वहीं शामली में यमुना नदी में नहाते वक्त 2 किशोरों की डूबकर मौत हो गई। घटना से स्वजनों में कोहराम मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

No comments: