Jun 9, 2025

एसपी व ए डीएम ने सुनी फरियाद, मातहतों को दिए कड़े निर्देश



 आज दिनांक 09.06.2025 को उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में तहसील मनकापुर गोण्डा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल, अपर जिलाधिकारी श्री आलोक कुमार व राजस्व, पुलिस तथा अन्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान अधिकारीगणों द्वारा जनता की जनसमस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवक्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारीगणों द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों से अधिकारी एवं कर्मचारीगणों को अवगत कराते हुये प्रार्थना-पत्रों की समयबद्ध जांच, कार्यवाही एवं समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। 

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी मनकापुर श्री उदित नरायण पालिवाल, थाना प्रभारी सहित राजस्व व पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

No comments: