Jun 5, 2025

विकसित कृषि संकल्प अभियान अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई गोष्ठी

 विकसित कृषि संकल्प अभियान अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई गोष्ठी

कृषि वैज्ञानिको एवं कृषि अधिकारियो द्वारा कृषकों को दी गई उन्नत तकनीक की जानकारी

बहराइच । विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के अंतर्गत आज 08 वे दिन जनपद की 09 ग्राम पंचायतों में कृषि उत्पादन बढ़ाने हेतु जिले के कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि अधिकारियों की टीम द्वारा किसानों को कृषि की तकनीकी जानकारी  कृषक गोष्ठी आयोजित  कर दी गई। इसी क्रम में विकासखंड रिसिया के  ग्राम पंचायत बरई पारा में कृषि विज्ञान केंद्र नानपारा के मुख्य वैज्ञानिक/हेड डॉव शशिकांत, कृषि विज्ञान केंद्र नानपारा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉवपीवकेव सिंह तथा डॉव संदीप कुमार की टीम ने किसानों को कृषि विज्ञान की तकनीकी जानकारी प्रदान की।जिला कृषि अधिकारी बहराइच  डॉ0 सूबेदार यादव ने किसानों को जनपद में उपलब्ध हो रहे बीज एवं खाद के उपलब्धता की जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी बहराइच ने उपस्थित किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने, प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सोलर पंप की योजना की जानकारी दी तथा किसानों से मृदा परीक्षण कराकर मृदा परीक्षण परिणाम के आधार पर रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग करने की सलाह दी। जिला कृषि रक्षा अधिकारी बहराइच श्रीमती प्रियनंदा ने उपस्थित किसानों को आईपीएम अपनाने, बायोपेस्टिसाइड का अधिक से अधिक प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि फसल सुरक्षा हेतु अपने खेतों में लियोर, फेरोमैंन ट्रैप , लाइट ट्रैप का अधिक से अधिक उपयोग करें जिससे आपकी फसलों में कीड़े मकोड़े नहीं लगेंगे तथा  रसायन पर होने वाला खर्च  बचेगा ।कृषि विज्ञान केंद्र नानपारा के हेड डॉक्टर शशिकांत में किसानों को खरीफ फसलों की बुवाई से पूर्व खेत की जुताई करने कंपोस्ट का उपयोग करना तथा धान की नर्सरी डालने से पूर्व धान बीज को शोधित करने, रोपाई से पूर्व भूमि शोधन करने की सलाह दी। इससे जहां एक ओर फसल में कीड़े नहीं लगेंगे,वही  दूसरी तरफ उत्पादन भी अधिक होगा। गोष्टी को डॉक्टर पी के सिंह डॉक्टर संदीप कुमार वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए राम प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए कुलदीप वर्मा सहकारिता विभाग के एडीओ प्रतिनिधि सहित  सैकड़ो किसान उपस्थित रहेस। नानपारा कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि अधिकारियों की टीम ने रिसिया ब्लॉक के जमुनहा,एवं बनगई में भी किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। विकासखंड जरवल 06 ग्राम पंचायतों में विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच तथा कृषि अधिकारियों एवं क्षेत्रीय कर्मचारियों की टीम द्वारा आयोजित कृषि गोष्ठियों द्वारा किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच के  वैज्ञानिक डॉ नंदन सिंह एवं वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए अरविंद कुमार की टीम द्वारा ग्राम पंचायत धनराजपुर, मुस्तफाबाद, रिठौरा तथा डॉक्टर अरुण कुमार राजभर, डॉ0 प्रियंका की टीम द्वारा ग्राम पंचायत तपेसिपाह, झुकिया एवं आदमपुर में कृषि तकनीकी की जानकारी प्रदान की गई। डॉ नंदन सिंह एवं डॉ व प्रियंका सिंह ने किसानों को फसल सुरक्षा हेतु लाइट ट्रैप का डेमो कर किसानों को जानकारी दी। वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए अरविंद कुमार ने उपस्थित किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना पीएम कुसुम सोलर पंप की योजना, प्रमाणित बीज वितरण की योजना, सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन की योजना, पराली प्रबंधन, प्राकृतिक खेती की योजना सहित अन्य कृषि योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई। वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप बी श्री सत्येंद्र तिवारी ने मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों के उपयोग की जानकारी दी। इसी प्रकार ग्राम पंचायत जमुनहा वैज्ञानिक उमेश कुमार द्वारा विकसित क़ृषि संकल्प अभियान मे प्रतिभागिता की गयी जिसमे किसानों को प्राकृतिक खेती, बागवानी और मृदा परिक्षण, यंत्रिकरण और क़ृषि बिभाग की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी! दूसरी ग्राम पंचायत बऱईपारा मे क़ृषि विभाग के अधिकारीयों मे जिला क़ृषि रक्षा अधिकारी, जिला क़ृषि अधिकारी, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक कुलदीप वर्मा, राम प्रकाश मौर्या और केवीके नानपारा के वैज्ञानिक डॉक्टर पीके सिंह ने किसानों को क़ृषि सम्बन्धी तकनीकों की जानकारी प्रदान की गयी। ग्राम पंचायत बनगई मे भी किसानों को तकनीकी सम्बन्धी जानकारी ईफको के कर्मचारी और वरिष्ठ प्राविधिक साहयक राम प्रकश मौर्या और बीज गोदाम प्रभारी अनुराग श्रीवास्तव द्वारा जानकारी प्रदान की गयी इन सभी कार्यकमो की व्यवस्था सुनील गुप्ता एटीएम द्वारा की गयी। 

No comments: