पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-22/25, धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त-संदीप कुमार मौर्या पुत्र शिवकुमार मौर्या नि0 ग्राम वीरेपुर मुरावनपुरवा थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा को ग्राम वीरेपुर मुरावनपुरवा से गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
आज दिनांक 21.06.2025 को प्र0नि0 मोतीगंज अरविन्द यादव मय हमराह फोर्स के साथ शांति व्यवस्था हेतु क्षेत्र में रवाना थे कि मुखबिर खास की सूचना पर गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त संदीप कुमार मौर्या को ग्राम वीरेपुर मुरावनपुरवा से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का एक आपराधिक गिरोह है जो भौतिक एवं आर्थिक लाभ प्राप्त करने हेतु लूट/छिनैती की घटनाओं को कारित किया करते है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. संदीप कुमार मौर्या पुत्र शिवकुमार मौर्या नि0 ग्राम वीरेपुर मुरावनपुरवा थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-22/25, धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
01.मु0अ0सं0-289/17, धारा 147,323,504,506,452,394 भादवि व 3(1)द,ध एस0सी0एस0टी0 एक्ट थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-04/21, धारा 147,323,504,506,452,395 भादवि व 3(2)5 एस0सी0एस0टी0 एक्ट थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0सं0-135/24, धारा 341,394,504,506,120बी भादवि व 411 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।
04. मु0अ0सं0-153/24, धारा 379,411,413 भादवि थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम-
प्र0नि0 अरविन्द यादव थाना मोतीगंज मय टीम।
No comments:
Post a Comment