Jun 12, 2025

बसंत महोत्सव कार्यशाला कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

 बसंत महोत्सव कार्यशाला कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

हुजूरपुर, बहराइच। संस्कृत विभाग उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में ठाकुर जगमोहन सिंह सेवा संस्थान द्वारा बसंत महोत्सव कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को ब्लॉक हुजूरपुर के चिरैया टांड़ में स्थित ठाकुर जगमोहन सिंह सैनिक पब्लिक स्कूल में किया गया। इस कार्यक्रम में बसंत ऋतु के साहित्यिक और सांस्कृतिक महत्त्व के बारे में विभिन्न गतिविधियों द्वारा प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था की प्रबंधिका उमा सिंह ने किया। कार्यशाला में संस्कृत भाषा की गरिमा और भारतीय परंपरा की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली। विद्यार्थियों एवं आम जनमानस ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, पंकज सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थिति रहे।

No comments: