Jun 16, 2025

कैसरगंज मे 38 मृतक आश्रितों को 1 करोड़ 74 लाख 90 हजार रुपए के प्रतीकात्मक चेक बाटे

 कैसरगंज मे 38 मृतक आश्रितों को 1 करोड़ 74 लाख 90 हजार रुपए के प्रतीकात्मक चेक बाटे 

बहराइच - कैसरगंज तहसील सभागार में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 38 लाभार्थियों को कुल 1 करोड़ 74 लाख 90 हज़ार रुपये के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए।उप जिला अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित गौरव वर्मा भाजपा नेता व ब्लाक प्रमुख हजूरपुर अजीत सिंह द्वारा लाभार्थियों को चेक दिया गया।एलसीडी पर मुख्यमंत्री का ऑनलाइन संबोधन भी दिखाया गया।तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों मे सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के परिजनो को यह आर्थिक सहायता दी गई लाभार्थियों में नूरी, ममता देवी, विनीता, लक्ष्मी सहित 21 लोगो को प्रतीकात्मक चेक दिए गए। 

बाकी लाभार्थी कार्यक्रम में नहीं आ सके।

उप जिला अधिकारी ने बताया कि तहसील कैसरगंज क्षेत्र में टोटल 38 लाभार्थी थे उन लाभार्थियों के खाते में रुपए पहले ही ट्रांसफर हो चुका है।कार्यक्रम में तहसीलदार प्रियंका त्रिपाठी नायब तहसीलदार सचिन श्रीवास्तव, बीजेपी नेता सुबेद वर्मा,शिव सहाय सिंह मुनीम जी, नीरज श्रीवास्तव और भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवानंद सिंह, सीपी सिंह के साथ राजस्व निरीक्षक और लेखपाल भी मौजूद रहे।

No comments: