Jun 16, 2025

जनपद में 10 क्रय केन्द्रों के माध्यम से हो रही है मक्का की खरीद समर्थन मूल्य रू. 2,225=00 प्रति कुण्टल निर्धारित

 जनपद में 10 क्रय केन्द्रों के माध्यम से हो रही है मक्का की खरीद 

समर्थन मूल्य रू. 2,225=00 प्रति कुण्टल निर्धारित

बहराइच । अपर जिलाधिकारी/जिला खरीद अधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 (रबी फसल) में न्यूनतम मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत जनपद में 15 जून 2025 से मक्का खरीद प्रारम्भ हो गयी है जो 31 जुलाई 2025 तक संचालित रहेगी। इस वर्ष मक्का का समर्थन मूल्य रू.2,225=00 प्रति कुण्टल निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि मक्का खरीद हेतु कृषि उत्पादन मण्डी समिति बहराइच, नानपारा व रिसिया में 03-03 तथा मिहींपुरवा में 01 कुल 10 क्रय केन्द्र स्थापित किये गये हैं।   कृषकों द्वारा वर्ष 2024-25 (रबी फसल) में सरकारी केन्द्रों पर मक्का विक्रय हेतु विभाग के पोर्टल एफसीएस डाट यूपी डाट जीओवी डाट इन पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से आधार लिंक/एन.पी.सी.आई. मैप्ड खाते के माध्यम से ही भुगतान होना है इसलिए पंजीकरण करते समय कृषक इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि जो नाम खतौनी बैंक खाते में हो, वही नाम रजिस्ट्रेशन में भी होना चाहिये। श्री रंजन ने बताया कि सरकार की मंशा किसानों को उनकी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त कराये जाने की है। इसलिए सभी कृषक बन्धु अपने ग्राम के नजदीकी सरकारी मक्का क्रय केन्द्रों पर मक्का विक्रय कर अपनी उपज का शतप्रतिशत समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त करें।

                           

No comments: