गोण्डा - स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के निर्माता देश को आईआईटी , आईआई एम, इसरो जैसे संस्थान के संस्थापक भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह के नेतृत्व में नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने नेहरू के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विचार व्यक्त कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा कि जब देश आजाद हुआ 33करोड़ लोगों के भोजन के साथ ही नए भारत का निर्माण जिसमें लोगों के लिए रोटी कपड़ा मकान के साथ ही शिक्षा सुरक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था सुनिश्चित करने का काम कर नए भारत की नींव रखी।शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरेशी , विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुभाष पांडे, शिव कुमार दूबे,सेवादल के सैय्यद अब्दुल मुजीब, अफजल खान, चांद खान ने अपने विचारों से नेहरू जी के कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वाजिद अली, शकील अहमद, सौरभ सिंह, अरविंद शुक्ला ,मो बिलाल ,वसीम सिद्दीकी , जानकी देवी सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment