May 30, 2025

बाइक चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


गोण्डा - शुक्रवार को थाना तरबगंज के उ0नि0राहुल प्रताप सिंह मय हमराह फोर्स के साथ रात्रि गस्त में शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि तरबगंज डुमरियाडीह  सम्पर्क मार्ग पर स्थित द्रोणा एकेडमी स्कूल के पास चेकिंग के दौरान 02 मोटरसाइकिल चोर -01. पिन्टू उर्फ संन्दीप, व 02. ललू उर्फ अरविन्द को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का एक अदद मोटरसाइकिल हीरो स्पलेण्डर (UP43AY2821) व 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-162/2025, धारा 317(2), 317(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस विधिक कार्यवाही की गयी।

पूछताछ में मिली जानकारी 

अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि इन लोगो का एक संगठित गिरोह है जो आर्थिक लाभ कमाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाकर मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया करते हैं। अभियुक्तो  द्वारा बताया गया कि इनके द्वारा दिनांक 26.05.2025 को थाना इटियाथोक क्षेत्र के अन्तर्गत एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस चोरी किए थे। जिसके सम्बन्ध में थाना इटियाथोक पर अभियोग पंजीकृत है।  



No comments: