May 31, 2025

विकसित कृषि संकल्प अभियान अन्तर्गत ग्रामों में आयोजित हुई गोष्ठी

 विकसित कृषि संकल्प अभियान अन्तर्गत ग्रामों में आयोजित हुई गोष्ठी

बहराइच । जनपद में 29 मई से 12 जून 2025 तक संचालित होने वाले विकसित कृषि संकल्प अभियान अन्तर्गत ग्राम पंचायत सेवढ़ा में आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख पयागपुर के प्रतिनिधि समय प्रसाद मिश्रा ने कहा कि भारत सरकार किसानों को विभिन्न फसलों के उत्पादन तकनीक की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु कृषि वैज्ञानिकों को गांव गांव भेज रही है। श्री मिश्रा ने किसानों का आहवान किया कि इस अवसर का भरपूर लाभ उठाते हुए कृषि वैज्ञानिकों से खेती किसानी के बारे में उपयोगी जानकारी प्राप्त कर अपनी आय को बढ़ायें। उन्होंने किसानों से अपील की कि परम्परागत धान व गेहू की खेती के साथ साथ विविधिकरण को भी अपनायें। 

उन्होंने कहा कि भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रदेश में संचालित किये जा रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान में कृषि वज्ञानिको तथा कृषि एलाइड विभागों के अधिकारियो की प्रतिभागिता सुनिश्चित कराकर गांव में ही विभिन्न योजनाओं एवं कृषि तकनीक की जानकारी देने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में ब्लाक पयागपुर की ग्राम पंचायत सेवढ़़ा, पैड़ी व हरवा हरबंशपुर ब्लॉक नवाबगंज की ग्राम पंचायत गोविंदपुर पंडित बनकसही  एवं धर्मनगर में कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि अधिकारियों द्वारा किसानों को खरीफ फसलों की बुवाई से पहले प्रमाणित बीज का उपयोग, बीज शोधन कर फसल की बुवाई करना, खेत की तैयारी, अधिक फसल उत्पादन की तकनीक, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, डिजिटल क्रॉप सर्वे, फार्मर रजिस्ट्री तथा प्राकृतिक खेती आदि विषय पर किसानों को जानकारी दी गई।  उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत सेवड़ा, पैड़ी, हरवा हरबंश वरिष्ठ पारिवारिक सहायक ग्रुप ए में कुलदीप वर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ नंदन सिंह व डॉ प्रियंका सिंह, नवाबगंज की ग्राम पंचायत गोविंदपुर पंडित बनकसही व धर्मनगर में डॉ. संदीप गौतम, डॉ. सुनील कुमार एवं डॉ. उमेश कुमार द्वारा किसानों को फसल बुवाई के पहले कृषकों को प्रमाणित एवं गुणवत्ता युक्त बीजों का चुनाव, संतुलित उर्वरकों प्रयोग, भूमि शोधन हेतु ट्राइकोडर्मा का उपयोग इत्यादि की जानकारी विस्तारपूर्वक किसानों को उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर प्रगतिशील कृषक मुन्ना लाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में अन्य किसान मौजूद रहे। 

                          

No comments: