May 26, 2025

पॉस्को एक्ट का केश खत्म,बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत

 


लखनऊ - भाजपा के पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह को यौन उत्पीड़न मामले में बड़ी राहत मिल गई है। उनके खिलाफ चल रहे पॉस्को एक्ट के मामले को कोर्ट ने समाप्त कर दिया है। कोर्ट के फैसले से सांसद करीबियों में खुशी का माहौल हैा कैसरगंज के पूर्व सांसद व कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों से कोर्ट ने बरी कर दिया है। अदालत का फैसला आतेाi ही गोण्डा जिले के कर्नलगंज में जश्न दिखा। गांव से लेकर सड़कों तक बृजभूषण शरण सिंह के समर्थको ने जश्न मनाते हुए मिठाइयां वितरित की। करनैलगंज के बस स्टॉप चौराहे पर सरयू डिग्री कॉलेज के व्यवस्थापक व सांसद समर्थक अशोक सिंह के नेतृत्व में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। अशोक सिंह ने लोगों को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया और जश्न मनाते हुए एक दूसरे को बधाई दी। अशोक सिंह ने बताया कि सांसद जी के ऊपर जो अनर्गल आरोप लगाया गया था कोर्ट ने उन्हें खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि सांसद जी ने पहले ही कहा था हमें कानून पर भारतीय संविधान पर पूरा भरोसा है सत्य की जीत होगी। और आज सत्य की जीत हुई। भगवान के घर देर है अंधेर नहीं इस दौरान शिवा भट्ट, संदीप मिश्रा, सभासद अजय गोस्वामी, अखिलेश सोनी उर्फ़ पिंटू सोनी, रामकुमार, पंकज गोस्वामी, संतोष गुप्ता, राजेश गुप्ता, जीशान, अख्तर रायनी, सरदार दलबाग सिंह जुनैद कुरैशी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments: