मारपीट व धारदार हथियार से हमला की शिकायत
फखरपुर, बहराइच। विकास खंड फखरपुर के ग्राम सभा कोठवल कला निवासी प्रेमलाल पुत्र बैजनाथ ने संबंधित थाना पर मारपीट का शिकायती पत्र दिया है। विपक्षी जमसाद व नौशाद पुत्र किफायत अहमद, खुर्शीद पुत्र समद तथा सब्बीर पुत्र नूरहसन, प्रार्थी के साथ होटल पर चाय पी रहे थे। तभी प्रार्थी के साथ मारपीट शुरू कर दिया। प्रेमलाल ने शिकायती पत्र में लिखा है कि विपक्षियों ने अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मेरे पास आकर खूब मारपीट। जब प्रार्थी के घर वाले मौके पर पहुंचे तो विपक्षियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे प्रार्थी सहित कई लोग चोटिल हो गए। भीड़ इकट्ठी होती देख विपक्षी फरार हो गए। प्रेमलाल ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर उचित कार्रवाई की मांग किया है, जिससे न्याय मिल सके।

No comments:
Post a Comment