62 व्यक्तियों के खातों में भेजी गई रू. 12.404 लाख की सहायता राशि
बहराइच । जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि विभिन्न आपदाओं अन्तर्गत जिले के 62 व्यक्तियों के बैंक खातों में धनराशि रू. 12 लाख 40 हज़ार 400 की धनराशि सम्बन्धित के बैंक खातों में हस्तान्तरित की गई है। अग्निकाण्ड दुर्घटना अन्तर्गत तहसील महसी में 29 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 2,38,000=00, नानपारा में 04 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 26,000=00, पयागपुर में 08 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 32,000=00, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में 05 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 27,400=00, तहसील सदर में 02 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 14,500=00 तथा तहसील कैसरगंज में 11 व्यक्तियों के बैंक खाते में रू. 65,000=00 इस प्रकार कुल 59 व्यक्तियों के बैंक खातों में अहैतुक सहायता/गृह अनुदान/पशु सहायता के रूप में रू. 4,02,900=00 की धनराशि 24 मई 2025 को अन्तरित की गई है।इसी प्रकार अन्य आपदा अन्तर्गत तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) अन्तर्गत अहैतुक सहायता के रूप में 01 व्यक्ति के बैंक खातों में रू. 4,00,000=00 तथा तहसील नानपारा में 01 व्यक्ति के बैंक खातों में रू. 4,00,000=00 तथा तथा तहसील महसी अन्तर्गत 01 व्यक्ति के बैंक खाते में पशु सहायता के रूप में रू. 37,500=00 कुल 03 व्यक्त्यिों के बैंक खातों में अहैतुक सहायता के रूप में रू. 8,37,500=00 की धनराशि 25 मई 2025 को अन्तरित की गई है।
No comments:
Post a Comment