पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मनकापुर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना छपिया पुलिस द्वारा मु0अ0स0-98/25, धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि व 4/25 आर्म्स एक्ट के वांछित अभियुक्त नसीब अली पुत्र बेचन को ग्राम मल्हीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 08.04.2025 को थाना छपिया पुलिस को ग्राम मल्हीपुर में प्रतिबंधित पशु के मांस पाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस व उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। वादी मनीष कुमार पाण्डेय पुत्र शिव कुमार पाण्डेय नि0 हथियागढ थाना छपिया जनपद गोण्डा की तहरीर पर थाना छपिया में 03 नामजद व अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। जिसमें थाना छपिया पुलिस द्वारा पूर्व में 03 आरोपी अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आज दिनांक 09.05.2025 को थाना छपिया पुलिस द्वारा वांछित चल रहे आरोपी अभियुक्त नसीब अली पुत्र बेचन को ग्राम मल्हीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. नसीब अली पुत्र बेचन नि0 ग्राम मल्हीपुर थाना छपिया जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0स0-98/25, धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा।
गिरफ्तारकर्ता टीम-
01. उ0नि0 प्रशांत गुप्ता।
02. हे0का0 शैलेन्द्र कुमार।
03. हे0का0 देवेंद्र प्रताप सिंह।
No comments:
Post a Comment