Apr 30, 2025

गो तस्करी करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


  

गोण्डा - शांत प्रकाश दुबे पुत्र अशोक दुबे निवासी ग्राम महंगूपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना नवाबगंज में लिखित तहरीर देकर बताया गया कि बीते 01.04.2025 की रात्रि करीब 11 बजे गांव के ही विन्देश सिंह पुत्र अवधेश सिंह व मन्नू सिंह पुत्र तारकनाथ द्वारा अपने अन्य अज्ञात साथियों के साथ मिलकर एक अर्धनिर्मित मकान में लगे पिलर व पेड़ में छुट्टा जानवरों को बांध रखे थे तथा रात्रि में पिकअप लाकर उस पर जानवरों को पीटकर बेरहमी से लाद कर ले गए तथा मना करने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी गयी है। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया गया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नवाबगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। जिसमें थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा पूर्व में 05 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आज दिनांक 30.04.2025 को थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा वांछित चल रहे आरोपी अभियुक्त बच्चू पुत्र ताज मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त
01. बच्चू पुत्र ताज मोहम्मद नि0 ग्राम हजरतपुर थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0स0-101/25, धारा 352,351(3),61(2) बीएनएस व 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।


No comments: