Apr 28, 2025

योगी सरकार का अवैध कब्जों पर बड़ा एक्शन

 


लखनऊ - योगी सरकार का बड़ा एक्शन सामने आया है,नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध कब्जों को ढहा दिया गया है। सैकड़ों अवैध निर्माण ढहाए गए हैं, सीमा क्षेत्र के 10-15 KM दायरे में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत यह बड़ी कार्रवाई हुई है। अवैध धार्मिक संस्थानों पर भी सख्त कार्रवाई हुई जिसमें बहराइच में 89 ,श्रावस्ती में 17 अवैध मदरसों के अलावा 119 अवैध कब्जे ढहाए गए। वहीं सिद्धार्थनगर में 11, महाराजगंज में 19 अवैध कब्जों पर एक्शन, तो बलरामपुर में भी सरकारी भूमि पर 7 अवैध कब्जे चिन्हित हुए,2 लोगों ने स्वत: कब्जा हटाया शेष पर कार्रवाई जारी है।

No comments: