करनैलगंज/गोण्डा - मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी और एलआईसी एजेंट विवेक सिंह उर्फ शिशु उम्र करीब 53 वर्ष भैया का आकस्मिक निधन हो गया, उनके निधन की खबर से स्टेशन रोड स्थित आवास पर लोगों का तांता लग गया । विवेक सिंह गोण्डा के पुलिस अधीक्षक रहे तथा नगर में उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय की स्थापना करने वाले स्व.अवध नारायण सिंह (आईपीएस) के रिश्ते में नाती लगते थे । मिली जानकारी के मुताबिक विवेक सिंह का आज भोर में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। क्षेत्र में विद्वान लोगों में से एक तथा शांत स्वभाव के धनी विवेक सिंह का कभी किसी से विवाद नहीं होता था, समाज में सज्जनता के रूप में उनकी अलग छवि थी। विवेक सिंह के केवल एक सुपुत्र है। उनके आकस्मिक निधन की सूचना पर मनोज कुमार सिंह,बबलू, सुरेश कुमार वर्मा,योगेंद्र सिंह प्रधान पाल्हापुर, दिनेश सिंह सहित तमाम लोगों उनके आवास पहुंच गए। मिली जानकारी के मुताबिक अंतिम संस्कार कटराघाट स्थित सरयू तट पर 12 बजे होगा।
No comments:
Post a Comment