पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-69/24, धारा 138,471,468,467,420,419,406 भादवि से सम्बन्धित जालसाज अभियुक्त दीपक पाठक पुत्र बडेलाल पाठक नि0 वार्ड नं0-19 निकट शारदा हाॅस्पिटल होशंगाबाद मध्यप्रदेश को मनकापुर बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 08.03.2024 को वादी दुष्यन्त कुमार तिवारी पुत्र रेतवागाडा थाना धानेपुर जनपद गोण्डा द्वारा थाना धानेपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि विपक्षी दीपक पाठक द्वारा इण्डियन आयल कम्पनी के फर्जी/जाली दस्तावेज तैयार कर पेट्रोल पम्प दिलाने के नाम पर 25 लाख रूपयों की ठगी की गयी है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना धानेपुर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। आज दिनांक 21.02.2025 को थाना धानेपुर पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्य संकलन के आधार पर दोषी पाये गए आरोपी अभियुक्त- दीपक पाठक को मनकापुर बस स्टैण्ड से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. दीपक पाठक पुत्र बडेलाल पाठक नि0 वार्ड नं0-19 निकट शारदा हाॅस्पिटल होशंगाबाद मध्यप्रदेश।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0- 69/24, धारा 138,471,468,467,420,419,406 भादवि थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. उ0नि0 राजेश कन्नौजिया।
02. हेड का0 धर्मेन्द्र यादव।
03. का0 अनिरूद्ध बहादुर सिंह।
No comments:
Post a Comment