Dec 10, 2024

*सपा सांसद जियाउर्ररहमान के मौह्ल्ले में पुलिस का फ्लैग मार्च, तलाशी में तमंचा और स्मैक बरामद*।

संभल में हुई हिंसा को लेकर पुलिस ने समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर रहमान बर्क के मोहल्ले में दबिश दी। पुलिस ने आस-पड़ोस के लगभग पन्द्रह घरों की तलाशी अभियान चलाया जिसमें से 3 घरों में तमंचे कारतूस समेत संदिग्ध वस्तुओं को बरामद किया है। पुलिस ने सारा सामान सील कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक  कृष्ण बिश्नोई ने बताया, दो थानों के संयुक्त बल ने दीपा सराय में बने घरों में सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें कुछ संदिग्ध चीजें भी मिली है एक घर से 93 पुड़िया स्मैक की मिली है जो कि मुल्ला आसिफ का बताया जा रहा है।

ताजवर  और महबर  के घर से 315 बोर का तमंचा मिला है। मबहर 1999 में हुयी एक हत्या में  जेल भी जा चुका है। इन तीनों घरों में मौजूद लोगों को पुलिस पूछताछ के लिए थाने लाई है।,

No comments: