उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण की सूची बनायी जा रही है हालांकि कुछ अधिकारियों ने उचित समायोजन के लिए प्रयास करना शुरू कर दिया। पुलिस महानिदेशक मुख्यालय का कार्मिक विभाग और गृह विभाग संयुक्त रूप से इसकी तैयारी कर रहा है।
जिन अधिकारियों के स्थानांतरण होने वाले हैं उनमें सहायक पुलिस अधीक्षक से लेकर डीजी रैंक तक के अधिकारी शामिल हैं।
जिन अधिकारियों के स्थांनतरण होने वाले हैं, उनमें 22 अधिकारियों की पद्दोन्नति 6 नवंबर को ही हो चुकी हैं। ये सभी अधिकारी पद्दोन्नति पाकर पीपीएस से आईपीएस रैंक में आ चुके हैं। इन अफसरों की भी ख्वाहिश है कि जिलों में तैनाती मिल जाये । कुछ अधिकारियों की पद्दोन्नति विभिन्न कारणों से रूकी है संभवत सभी अड़चनों के हटने के बाद पद्दोन्नति पाये सभी अधिकारियों नयी तैनाती मिले। इसी वजह से अधिकारियों को अभी नई तैनाती नहीं मिली हालांकि पीपीएस से आईपीएस बने अधिकारी पूरे प्रदेश में 13 जनपदों में पुलिस कप्तान का पद संभाल हुए है
छह पुलिस अधीक्षकों का हटना तय
डीआईजी पद पर प्रमोशन पाये छह आईपीएस अधिकारियों का हटना तय माना जा रहा है जिसमें गोंडा के पूर्व पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय वर्तमान में एसएसपी मथुरा, अभिषेक सिंह एसएसपी, मुजफ्फरनगर ,अजय पाल शर्मा एसएसपी जौनपुर,
राजेश एस एसएसपी शाहजहांपुर,
आलोक प्रियदर्शी एसएसपी फतेहगढ़,
सुधा सिंह एसएसपी, झांसी का नाम शामिल हैं।
लक्ष्मी सिंह बनेंगी एडीजी
No comments:
Post a Comment