गोण्डा - घरेलू मामले के विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया जिसमें एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पूरा मामला जिले के कोतवाली देहात अन्तर्गत सरैंया मछली गांव से जुड़ा बताया जा रहा है,जहां बच्चों के बीच कहासुनी में लाठी- डंडे चलने लगे,दो सगे भाइयों की पत्नियां आपस में इस तरह भिड़ गईं कि लाठी- डंडे से मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल होकर मरणासन्न हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है, पुलिस द्वारा आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछतांक्ष की जा रही है।
Dec 9, 2024
दो सगे भाइयों की लड़ गई पत्नियां, खूनी संघर्ष में एक महिला ने दम तोड़ा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment