करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय तहसील मुख्यालय पर गरीब,असहाय,लाचार व कमजोर तबके के लोगों को कंबल वितरित किया गया,कंबल पाने के बाद गरीबों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली। प्रदेश सरकार द्वारा असहाय और कमजोर तबके को लोगों को ठंड व शीत लहरी से बचाने के लिए कंबल वितरण योजना के तहत सोमवार को राजस्व निरीक्षक करनैलगंज रामबहादुर पाण्डेय, अम्बर प्रसाद तिवारी,कानून गो पहाड़ापुर, तथा सर्वेश तिवारी लेखपाल द्वारा बेसहारा, असहाय और कमजोर तबके को लोगों ढूंढकर कंबल दिया गया। इस दौरान 35 लोगों को कंबल वितरित किया गया।
Dec 23, 2024
गरीबों को वितरित किया गया कंबल, खिल उठे चेहरे
Subscribe to:
Post Comments (Atom)




No comments:
Post a Comment