Oct 23, 2024

इलाज कराने गई किशोरी से डॉक्टर ने किया दुष्कर्म


लखनऊ - झोलाछाप डॉक्टर के पास इलाज कराने गई  किशोरी को पकड़कर डॉक्टर ने हैवानियत की और हवश मिटाने के बाद आरोपी ने उसे धमकी देकर छोड़ दिया। मामला कन्नौज के ठठिया थानाक्षेत्र अंतर्गत एक गांव का है, जहां इलाज कराने गई किशोरी से डॉक्टर ने दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता द्वारा आरोपी डॉक्टर के विरुद्ध तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।  पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान पीड़िता अब अपनी बातों से मुकर गई है।

No comments: